{"_id":"de7bf1bf14c50ebfe23f45e5cd9ca3fc","slug":"ignou-exam-schedule-announced-see-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इग्नू ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 May 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून में होने वाली टर्म एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। पंचकूला स्थित इग्नू रीजनल सेंटर के डिप्टी डायरेक्टर जोगिंद्र सिंह के अनुसार विभिन्न परीक्षाएं दो से 30 जून तक आयोजित की जाएंगी। देशभर में 830 सेंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
डॉ. जोगिंदर सिंह के अनुसार चंडीगढ़ रीजनल सेंटर से 3240 विद्यार्थी अपीयर होंगे। चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित लाजपत राय भवन को एग्जाम सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
किसी तरह की जानकारी के लिए पंचकूला रीजनल सेंटर पर फोन नंबर 0172-2590277 और 2590278 पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा में अपीयर होने वाले विद्यार्थियों के रोल नंबर (हॉल टिकट) इग्नू की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन