{"_id":"174f19bde14d5bb7e7bd710942975f48","slug":"ignou-exam-centers-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इग्नू की प्रवेश परीक्षा कल, ये रहे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
इग्नू की प्रवेश परीक्षा कल, ये रहे परीक्षा केंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू 2016 सत्र में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक, बीएड कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए बीस सितंबर को प्रवेश परीक्षा लेगी। परीक्षा सुबह दस से एक बजे तक होगी।
विज्ञापन
सोलन, शिमला, मंडी, धर्मशाला राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक पूनम कुमारी सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए इग्नू की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध करवाए हैं।
विज्ञापन
परीक्षार्थी इन्हें वहां से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें एसएमएस से भी सूचित किया जा रहा है। अधिक जानकारी इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय से ली जा सकती है। परीक्षार्थी अपने पास पोर्ट फोटो और प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र को भेजने के प्रमाण के साथ परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट कर सकता है।
विज्ञापन
ऐसे अभ्यर्थी को अंडरटेकिंग देनी होगी। इसके गलत पाए जाने पर उम्मीदवारी रद की जा सकती है।