फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ignou certificate will enhance career

इग्नू में करनी है पढ़ाई, तो पढ़ें ये खबर

Mon, 28 Oct 2013 11:39 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Mon, 28 Oct 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
ignou certificate will enhance career

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 26 वां समन्वयक सम्मेलन रविवार को नेशनल पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया।

विज्ञापन


इसमें इग्नू में 15 दिसंबर तक विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया पर समन्वयकों से सुझाव मांगे गए।

समन्वयकों ने कहा कि ऐसे कॉलेज जहां पर इग्नू के केन्द्र नहीं चलते हैं वहां भी स्टूडेंट को नए-नए कोर्सेज के बारे में जानकारी दी जाए।

कॉलेज व यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे स्टूडेंट को भी बताया जाए कि वे ग्रेजुएशन के साथ-साथ इग्नू के सर्टिफिकेट कोर्स पढ़ सकते हैं। इससे उन्हें अपने कॅरिअर को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।

विशेषज्ञों ने बताया कि ग्रेजुएशन के साथ छह महीने का सर्टिफिकेट गाइडेंस कोर्स पढ़ने के बाद किसी स्कूल में अच्छी नौकरी पा सकते हैं। सर्टिफिकेट इन आईटी कोर्स के जरिए छात्र कंप्यूटर में दक्ष हो सकते हैं।
विज्ञापन


मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट सर्टिफिकेट इन बिजनेस स्किल की पढ़ाई करके अपना कॅरिअर संवार सकते हैं। कार्यक्रम में इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने कहा कि अध्ययन केन्द्र के समन्वयक हमारी धुरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें स्टूडेंट की समस्याओं को समझने और उनके समाधान पर सबसे अधिक जोर देना चाहिए। इग्नू के उप निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि अध्ययन केन्द्रों पर परामर्श सत्र पर फोकस करना चाहिए।

यह स्टूडेंट की सहायता का मुख्य हिस्सा होता है। नेशनल पीजी कॉलेज में इग्नू के अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ. पीके खत्री ने बताया कि इग्नू के विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


इच्छुक स्टूडेंट जनवरी 2014 से शुरू होने वाले सत्र में दाखिला ले सकते हैं। इस कार्यकम में इग्नू के 35 समन्वयक उपस्थित हुए।

क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी लखनऊ में इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं, 0522-2745114 और 2746120। इसी के साथ कोई अन्य जानकारी के लिए ई मेल : rclucknow@ignou.ac.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed