फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ignou announced exam date.

इस तारीख से शुरू होंगी इग्नू की परीक्षाएं

Sat, 29 Nov 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Nov 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
ignou announced exam date.

इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय की सत्रांत परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं दो जनवरी तक चलेंगी। प्रदेश में विभिन्न कोर्सों की परीक्षाओं के लिए स्थापित किए जाने वाले 27 परीक्षा केंद्रों में 8700 से अधिक छात्र परीक्षा देंगे।

विज्ञापन


कंडा और नाहन कारागार में अलग से परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक निदेशक मोहन शर्मा ने बताया कि परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रवेश पत्र परीक्षार्थियों के पते पर भेज दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्र इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in  से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डाउनलोड किए एडमिट कार्ड के साथ परीक्षार्थियों को अपना पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। जो छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, वे भी परीक्षा में बैठ सकते हैं। इसके लिए उनका नाम कट लिस्ट में होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर परीक्षार्थी को इग्नू से जारी पहचान पत्र को दिखाना होगा। इसी आधार पर परीक्षा हाल में जाने की अनुमति मिलेगी।

बीसीए और एमसीए की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए छात्रों को क्षेत्रीय कार्यालय से बाद में अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

लाइब्रेरी विज्ञान स्नातक कार्यक्रम के छात्रों को अपने प्रैक्टिकल के परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए परीक्षा केंद्र के अधीक्षक से संपर्क करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed