एलयू से पीजी करना चाहते हैं तो आज है अंतिम मौका
लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी की खाली सीटों पर दाखिले का अंतिम मौका गुरुवार को होगा। विवि प्रशासन की ओर से सभी विभागों को 10 सितंबर तक एडमिशन लेने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को अंतिम तारीख समाप्त हो रही है। विवि के विभिन्न विभागों में चलने वाले 45 से ज्यादा कोर्सेज में अब भी सीटें खाली हैं। इन सीटों पर स्टूडेंट्स को सीधे एडमिशन दिया जाएगा।
जिन कोर्सेज में अभी भी प्रवेश लिया जा सकता है उनमें से अरब कल्चर, अरेबिक, प्लांट साइंस, कंपोजिट हिस्ट्री, डिफेंस स्टडीज, पब्लिक पॉलिसी, पीजी डिप्लोमा इन गवर्नेंस एंड लीडरशिप, एडवांस डिप्लोमा इन फ्रेंच, एडवांस डिप्लोमा इन जर्मन, डिप्लोमा इन जर्मन, एमएससी प्लांट साइंस शामिल हैं।
इसके अलावा एलएलबी थ्री ईयर, वूमेन स्टडीज, एमए हिंदी, आचार्य, फॉर्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, एमएड, बॉयोस्टैटिस्टिक्स, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, एंशिएंट इंडियन हिस्ट्री एंड ऑर्कियोलॉजी, एंशिएंट इंडियन हिस्ट्री कल्चरल ग्रुप, पीजी डिप्लोमा इन ऑर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन फॉरेसिंक साइंस में भी प्रवेश लिया जा सकता है।
इन कोर्सेज में भी सीट खाली
लखनऊ यूनीवर्सिटी की खाली रह गई इन सीटों में प्रोफिसिएंशी इन फ्रेंच, डिप्लोमा इन फ्रेंच, एमए फ्रेंच, क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डाईटिक्स, एडवांस डिप्लोमा इन फूड प्रोसेसिंग, मॉस कम्युनिकेशन इन साइंस एंड टेक्नॉलजी, वूमेन स्टडीज, लिंग्विस्टिक्स, पोस्ट एमए डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन कोर्स भी शामिल हैं।
छात्र अभी भी पर्शियन, पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग सायकोलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एंड ऑर्गेनाइजेशनल बिहेवियर, एमएचए- हॉस्पिटल एंड हेल्थ केयर, पीजी डिप्लोमा इन एचआरडी, पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, पीजी डिप्लोमा इन रूरल मैनेजमेंट में भी प्रवेश ले सकते हैं।
पॉपुलेशन एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट, पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग एंड कम्युनिकेशन, पीजी डिप्लोमा इन एनजीओ मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन, पीजी डिप्लोमा इन एचआईवी एड्स एंड फैमिली लाइफ एजुकेशन, पीजी डिप्लोमा इन रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ, सोशल ड्यूटीज एंड ह्यूमन राइट्स, एमए-एमएससी टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट, बॉयो स्टैटिस्टिक्स व वेस्टर्न हिस्ट्री में भी सीटें अभी खाली हैं।