{"_id":"538dd9c02a6cd1fbc693a7d59d1e7f4b","slug":"if-students-want-to-save-six-month-then-must-read-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को अपने 6 महीने बचाने हैं तो ये खबर पढ़ें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्रों को अपने 6 महीने बचाने हैं तो ये खबर पढ़ें
अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 09 Dec 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
आर्यंस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ने जनवरी-14 सेशन लॉन्च किया है। इसमें पीटीयू के तहत दाखिले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया ने बताया कि यूनिवर्सिटी के नए फैसले के मुताबिक स्टूडेंट्स जनवरी बैच में दाखिला लेकर अपने कीमती छह महीने बचा सकेंगे।
इस कोर्स की अवधि भी एआईसीटीई-पीटीयू द्वारा निर्धारित अवधि के बराबर होगी। इस फैसले से पंजाब को एजुकेशन हब बनाने की कोशिश की गई है।
दाखिलों के लिए स्टूडेंट्स 19 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। डॉ. कटारिया ने कहा कि इस नई योजना से उन स्टूडेंट्स को फायदा होगा, जो री-अपियर या परीक्षा परिणाम देर से आने के कारण जुलाई-13 बैच में दाखिला नहीं ले सके थे।
विद्यार्थी बीटेक, बीटेक-लीट, एमबीए, बीबीए, बीसीए में दाखिला ले सकते हैं। यह दाखिले सीमित सीटों के लिए होंगे, जोकि जुलाई में खाली रह गई थीं।