फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   if posters doing Delhi dirty would suffer compensation

दिल्ली को पोस्टरों से गंदा करने वालों पर गिरेगी गाज

Tue, 08 Sep 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
if posters doing Delhi dirty would suffer compensation

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों में सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगाकर गंदगी फैलाने वालों पर गाज गिर सकती है। इसके लिए डूसू मुख्य चुनाव अधिकारी ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को इस संबंध में पत्र लिखकर सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन


कमिश्नर को लिखे पत्र में साफ किया गया है कि पुलिस यदि कड़ी कार्रवाई करती है तो इससे दूसरों को सबक मिलेगा, जिससे डूसू का संचालन सही तरह से कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


दिल्ली विवि छात्र संघ चुनाव 11 सितंबर को होने हैं। नामांकन के काफी पहले से उम्मीदवारों के पोस्टर जगह-जगह लगे हुए हैं। दिल्ली संपत्ति निरुपण अधिनियम 2007 के मुताबिक सार्वजनिक स्थान को खराब करना दंडनीय अपराध है। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थान पर दीवारें पोस्टरों से पटी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएस रावत के मुताबिक दिल्ली पुलिस लगातार सहयोग करती है। ऐसे में दिल्ली पुलिस से सहयोग के लिए पत्र लिखकर पोस्टर लगाने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की गई है। मालूम हो कि डूसू चुनाव के लिए नॉर्थ व साउथ कैंपस में प्रचार के लिए वॉल ऑफ डेमोक्रेसी का इस्तेमाल किया जा सकता है।


वॉल ऑफ डेमोक्रेसी कैंपस में कुछ चुनिंदा ऐसी दीवारें हैं जहां संगठन बिना किसी बाधा के अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील कर सकते हैं। इन दीवारों पर प्रचार करना आचार संहिता का उल्लंघन नहीं माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed