{"_id":"739e1c9aa5bf614cd91904b744cbca76","slug":"icse-results-declared-topper-aayush-got-99-25-pc","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICSE के नतीजे घोषित, टॉपर को 99.25 प्रतिशत","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
ICSE के नतीजे घोषित, टॉपर को 99.25 प्रतिशत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 May 2014 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (12वीं) के नतीजों में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है।
विज्ञापन
12वीं के नतीजों में लड़कियों ने न केवल लड़कों को पछाड़ा है, बल्कि ऑल इंडिया स्तर पर दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो लड़कियां ही रही हैं। आईएससी (12वीं) में जमशेदपुर के लोयला स्कूल के आयुष बनर्जी ने टॉप किया है। उन्होंने सबसे अधिक 99.25 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
वहीं लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज गोमती नगर की श्रुति अग्रवाल और कानपुर के शिलिंग हाउस स्कूल की रोहिणी चंद्रशेखर ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दोनों ने एक समान 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कुल पास प्रतिशत 95.27 रहा है।
विज्ञापन
सीआईएससीई नतीजों में इस वर्ष एनसीआर से संयुक्त रूप से टॉपर के रूप में एक लड़की ही शामिल है। गुड़गांव स्थित श्रीराम स्कूल अरावली की छात्रा अनकत कंबोज और गाजियाबाद के सेंट जोसेफ स्कूल के शिवम गर्ग संयुक्त टॉपर रहे। दोनों को एक समान 98.25 फीसदी अंक मिले हैं।
पिछले पांच वर्षों में एक दो अपवाद को छोड़ दें तो हर साल लड़कियां ही टॉप पर रही हैं। इस बार कुल 68,723 में से 65,472 छात्र पास हुए हैं। इनमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 96.58 फीसदी तो लड़कों का पास प्रतिशत 94.18 फीसदी रहा है।
काउंसिल के चीफ एग्जिक्यूटिव और सचिव गेरी अराथन ने बताया कि इस वर्ष भी लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं राज्य स्तर पर नतीजों बात की जाए तो भारत में दक्षिणी भारत के स्कूलों का नतीजा 98.32 फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के नतीजों में बीते साल के मुकाबले थोड़ा सुधार हुआ है। बीते साल के मुकाबले में नतीजों में 0.12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
एनसीआर की सफलता का ग्राफ लुढ़का
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के नतीजों में एनसीआर का ग्राफ लुढ़का है। बीते साल के मुकाबले इस बार दिल्ली-एनसीआर में बारहवीं के नतीजों का ग्राफ 0.29 प्रतिशत नीचे गया है। इस बार बारहवीं में दिल्ली-एनसीआर से कुल 1080 छात्रों में से 1052 पास हुए हैं।