ICSE: शुभांकर बने टॉपर, सांझी को दूसरा स्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएससीई बोर्ड ने आईसीएसई (10वीं) के नतीजे जारी कर दिए। बुधवार दोपहर तीन बजे आईसीएसई के परिणाम वेबसाइट पर जारी हो गए। एक बार फिर एजूकेशन हब दून के स्कूल पूरे प्रदेश में अव्वल रहे।
ब्राइटलैंड स्कूल के छात्र शुभांकर मिहिर सेठ ने 98.40 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में टाप किया है। इसी स्कूल की सांझी रावत दूसरे और अर्पिता मित्तर तीसरे स्थान पर रहीं।
दून से ही रहे टॉप थ्री
ब्राइटलैंड स्कूल ने टाप तीन छात्र दिए। आईजी कार्मिक दीपम सेठ के बेटे शुभांकर मिहिर सेठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में नाम रोशन किया है।
इसी स्कूल की छात्रा सांझी रावत ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ इसी स्कूल की अर्पिता मित्तर तीसरे स्थान पर रही।
यहां भी छात्राओं ने बाजी मारी
प्रदेश में कुल 97.76 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें 98.63 प्रतिशत छात्राएं और 97.13 छात्र शामिल हैं। रिजल्ट जानने को लेकर छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह रहा।
अपने-अपने स्कूलों में आकर सबने न केवल रिजल्ट जाना बल्कि एक दूसरे को जमकर बधाई भी दी। छात्रों के अभिभावक भी स्कूलों में जश्न का हिस्सा बने।
इंटरनेट और SMS से प्राप्त कर सकेंगे रिजल्ट
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के दसवीं (आईसीएसई) के नतीजे बुधवार दोपहर तीन बजे घोषित कर दिए।
अपना रिजल्ट देखने के लिए छात्रों में काफी उत्साह दिखाई दिया। किसी ने मोबाइल पर मैसेज के जरिए अपना रिजल्ट जान तो कहीं साइबर कैफे में छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई।
आप भी अपना रिजल्ट इंटरनेट और एसएमएस के जरिए प्राप्त कर सकेंगे।
यहां देखें रिजल्ट
एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए छात्रों को ICSE के साथ अपना सात अंकों का यूनिक आईडी नंबर टाइप कर 09248082883 पर भेजना होगा।
वहीं वेबसाइट से नतीजे जानने के लिए www.cisce.org पर रिजल्ट लिंक पर जाना होगा।
इस लिंक पर उपलब्ध ICSE पर जाकर यूनिक आईडी नंबर व अपनी जन्मतिथि लिखना होगा। स्कूल काउंसिल के करियर पोर्टल पर जाकर परिणाम जान सकते हैं।