फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   icse, isc topper list of uttarakhand.

उत्तराखंड: गुरसिमरन टॉपर, ये हैं 10 व 12वीं के रैंकर्स

Tue, 19 May 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 May 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
icse, isc topper list of uttarakhand.

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के नतीजे सोमवार को आ गए। 12वीं में 99 प्रतिशत अंक पाकर दून की गुरसिमरन ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। 10वीं में चार छात्र एक साथ पहले स्थान पर रहे।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे नतीजे आने शुरू हो गए। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के चेहरे भी खिलने शुरू हो गए। ब्राइटलैंड स्कूल की 12वीं कॉमर्स की छात्रा गुरसिमरन ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ सूबे में पहला स्थान कायम किया।
विज्ञापन


गुरसिमरन ने वर्ष 2013 में 10वीं में भी 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रोशन किया था।

वहीं, दसवीं में इस साल चार छात्र संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। ब्राइटलैंड स्कूल के भव्य जैन, सुधांग वार्ष्णेय और समरवैली स्कूल के राघव बंसल के साथ ही एन मैरी की इना मल्होत्रा ने 98.4 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़‌िए, 12वीं एवं 10वीं के टॉपरों की ल‌िस्ट

icse, isc topper list of uttarakhand.

रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में जोश नजर आया। तमाम ऐसे छात्र हैं जिन्होंने कई विषयों में पूरे 100 अंक हासिल कर नया इतिहास रचा। 12वीं की टॉपर गुरसिमरन को तीन विषयों में 100 अंक प्राप्त किए। ये रहे बारहवीं और दसवीं के टॉपर-

आईएससी 12वीं के टॉपर
1st - गुरसिमरन गंभीर (ब्राइटलैंड स्कूल)-- 99.00%
2nd - कनिष्क काला (सेंट जोसेफ एकेडमी) - 98.50%
2nd - सृष्टि चड्ढा (सेंट जोसेफ एकेडमी) -- 98.50%
2nd - विनायक अग्रवाल (सेंट जोसेफ एकेडमी) - 98.50%
3rd - नितिन गुप्ता (ब्राइटलैंड स्कूल) ---- 98.25%
3rd - आशीष देवपा (समरवैली स्कूल) --- 98.25%

आईसीएसई 10वीं के टॉपर
1st - सुधांग वार्ष्णेय (ब्राइटलैंड) - 98.40%
1st - भव्य जैन (ब्राइटलैंड) - 98.40%
1st - इना मल्होत्रा (एन मैरी)- 98.40
1st - राघव बंसल (समरवैली) - 98.40
2nd - मधुमिता (ब्राइटलैंड) -98.00%
2nd - सुलक्ष स्वामी (ब्राइटलैंड)- 98.00%
2nd - सुहानी सिंघल (ब्राइटलैंड) - 98.00%
3rd - सौम्या धूलिया (ब्राइटलैंड) - 97.80%
3rd - सुरभि बिष्ट (ब्राइटलैंड) - 97.80%
3rd- अमूल्या दुबे (ब्राइटलैंड) - 97.80%
3rd - यतिन आजाद (ब्राइटलैंड) - 97.80%
3rd - शाश्वत बडोनी (सेंट जोसेफ एकेडमी) -    97.80%
3rd - चिन्मय सिंह (एन मेरी) - 97.80%
3rd - अनुग्य सिंह (एन मेरी)     - 97.80%

2013 के ये होनहार फिर चमके

icse, isc topper list of uttarakhand.

वर्ष 2013 में आईसीएसई 10वीं के परिणाम में नाम कमाने वाली दून की छात्राएं इस बार भी अग्रणी भूमिका में नजर आईं।

दसवीं में 97.4 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली सुरम्या गुसाईं ने इस बार 12 वीं में 98 प्रतिशत, 10वीं में 97.2 प्रतिशत अंक पाने वाले अभिलाषा सिंह ने इस बार 12वीं में 98 प्रतिशत, दसवीं में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली देविका गुप्ता ने इस बार 97 प्रतिशत और दसवीं में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली शिवानी रतूड़ी ने इस बार 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed