{"_id":"a376d94f1190497b55d5333f214ae266","slug":"icse-hindi-paper-now-on-26-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई में हिंदी का पेपर अब 26 मार्च को","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
आईसीएसई में हिंदी का पेपर अब 26 मार्च को
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन एग्जामिनेशन (आईसीएसई)-2015 के कार्यक्रम में बदलाव कर दिए हैं।
विज्ञापन
आईसीएसई यानि हाईस्कूल के छात्रों के हिंदी के परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया है। अभी तक हिंदी भाषा का पेपर 13 मार्च को था मगर अब यह 26 मार्च को होगा। इसकी जानकारी सभी स्कूलों को सीआईएससीई की ओर से भेज दी गई है।
विज्ञापन
सीआईएससीई की ओर से जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम में आईसीएसई में हिंदी भाषा की परीक्षा को अन्य सेकेंड लैंग्वेज की श्रेणी में रखा था और इसका प्रश्नपत्र भी 13 मार्च को ही निर्धारित था। मगर इसी दिन फॉरेन लैंग्वेज की परीक्षा भी प्रस्तावित थी।
विज्ञापन
अब इसमें से हिंदी को अलग कर दिया गया है। सेंट जोजफ इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल अग्रवाल कहते हैं कि काउंसिल से संबद्घ कई स्कूलों में तीन भाषाएं पढ़ाई जाती हैं।
इसमें अंग्रेजी के अलावा सेकेंड लैंग्वेज के तौर पर हिंदी और एक विदेशी भाषा शामिल हैं। फिलहाल स्टूडेंट्स की समस्या को देखते हुए सीआईएससीई ने परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया है।
राजधानी में सीआईएससीई से संबद्घ स्कूलों के करीब दस हजार स्टूडेंट इस बार आईसीएसई व आईएससी की परीक्षा देंगे। मालूम हो कि सीआईएससीई द्वारा जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी और यह 31 मार्च तक चलेंगी।