फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   icse exam topper.

ICSE का रिजल्ट हुआ जारी, इन्होंने बाजी मारी

Mon, 18 May 2015 02:01 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 May 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
icse exam topper.

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं व 12वीं के परिणाम सोमवार को जारी कर दिए गए।

विज्ञापन


देहरादून की गुरसिमरन गंभीर ने अब तक 12वीं में सबसे ज्यादा 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। गुरसिमरन कॉमर्स ग्रुप की छात्रा हैं। रिजल्ट आने के बाद से गुरसिमरन के घर में खुशी का माहौल है। इसके साथ ही 12वीं के साइंस ग्रुप में देहरादून के नितिन गुप्ता ने 98.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

उधर, 10वीं में अब तक के सबसे ज्यादा अंक भव्या जैन और सुधंग वार्षनेय ने हासिल किए है। इन दोनों को 98.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। खबर लिखे जाने तक इन छात्र-छात्राओं के अंक सबसे ज्यादा बताए गए।
विज्ञापन


रिजल्ट आने की खबर के साथ ही शहर के साइबर कैफे में छात्रों की भीड़ लग गई। इतना ही नहीं अच्छे नंबरों से पास होने वाले छात्र जश्न मनाते देखे गए।

ऐसे देखें रिजल्ट

icse exam topper.

छात्र अपना रिजल्ट न केवल वेबसाइट बल्कि एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं। सोमवार को सुबह लगभग 11:30 बजे 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए।

वेबसाइट से ऐसे देखें परिणाम: काउंसिल की वेबसाइट www.cisce.org पर रिजल्ट 2015 पर क्लिक करें। यहां 10वीं के लिए आईसीएसई और 12वीं के लिए आईएससी का लिंक दिया होगा। छात्र इस पर क्लिक करेंगे तो उनसे यूनिक आईडी पूछा जाएगा। यूनिक आईडी एंटर करने के बाद उनका रिजल्ट आ जाएगा।

एसएमएस से ऐसे जानें परिणाम
: 12वीं के छात्र मैसेज बॉक्स में ISC (Unique ID) और 10वीं के छात्र मैसेज बॉक्स में ICSE (Unique ID) लिखकर 09248082883 पर भेज दें। मैसेज बॉक्स में विषय और उसके सामने लिखे अंक आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed