फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ICSE and ISC results on 17 and 21 may

ICSE और ISC के रिजल्ट 17 व 21 मई को

Thu, 15 May 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 May 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
ICSE and ISC results on 17 and 21 may

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) के नतीजे इस बार अलग-अलग दिनों पर घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


12वीं  के नतीजे 17 मई को तीन बजे जारी किए जाएंगे। वहीं, दसवीं  के परिणाम 21 मई को दोपहर तीन बजे जारी होंगे। छात्र अपना रिजल्ट इंटरनेट व एसएमएस के जरिए भी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


एसएमएस से रिजल्ट प्राप्त करने के लिए दसवीं के छात्र को ICSE  के साथ अपना सात अंकों का यूनिक आईडी नंबर टाइप कर 09248082883 नंबर पर भेजना होगा।

इसी तरह 12वीं के छात्रों को रिजल्ट प्राप्त करने के लिए ISC के साथ सात अंकों का यूनिक आईडी नंबर टाइप कर संदेश भेजना होगा।

यह भी पढ़ें: कैरी ओवर परीक्षाएं 26 से

ऐसे ही से छात्र काउंसिल की वेबसाइट से भी नतीजे प्राप्त कर सकेंगे। वेबसाइट से नतीजे प्राप्त करने के लिए छात्रों को www.cisce.org पर रिजल्ट लिंक पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिंक पर उपलब्ध ICSE पर जाकर यूनिक आईडी नंबर व अपनी जन्मतिथि को लिखना होगा।

इसी तरह से ISC के लिए यूनिक आईडी जन्मतिथि या एलिजिबिलेटी नंबर को लिखना होगा। जिसके बाद रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा। स्कूल काउंसिल के कैरियर पोर्टल पर जाकर नतीजे प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed