फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ICDEOL will starts 8 new courses.

एचपीयू के इक्डोल में शुरू होंगे 8 नए डिप्लोमा कोर्स

Sat, 06 Feb 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Feb 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
ICDEOL will starts 8 new courses.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) से रोजगार पाने में सहयोगी साबित होने वाले कुछ नए कोर्स शुरू करेगा। कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी से चरचा के बाद इक्डोल प्रशासन को इसके लिए हरी झंडी मिल चुकी है। अब प्रशासन इन कोर्सों का सिलेबस और करिकुलम तैयार करने में जुटा है।

विज्ञापन


इसे विवि की अकादमिक काउंसिल की बैठक में ले जाकर मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके बाद इसे विवि की कार्यकारी परिषद से अंतिम मंजूरी दी जाएगी। विवि प्रशासन इन प्रस्तावित कोर्सों में से कुछ को आगामी शैक्षणिक सत्र 2016-17 से ही शुरू करने का प्रयास करेगा। यदि इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी न हो सकी तो इसे अगले सत्र से जरूर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन कोर्सों के शुरू किए जाने से नौकरी पेशा और रेगुलर उच्च शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ प्रदेश और प्रदेश के बाहर के छात्रों को लाभ मिलेगा। इक्डोल प्रशासन ने मौजूदा समय में युवाओं और विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखकर ही कोर्स प्रस्तावित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्सों में बैचलर एंड लाइब्रेरी साइंस, डिप्लोमा इन साइबर क्राइम, डिप्लोमा इन हृयूमन राइट्स और चित्रकला सहित करीब आठ डिग्री तथा डिप्लोमा शामिल हैं। नया सत्र शुरू होने में शेष बचे कम समय के मद्देनजर इक्डोल नए सत्र से कुछ डिप्लोमा कोर्स शुरू करने के लिए प्रयास कर रहा है। लंबी प्रक्रिया होने से एक या दो कोर्स संभवत: जल्द शुरू हो जाएं।


इक्डोल में एमए एजूकेशन कोर्स दोबारा
पत्राचार से एमएड कोर्स को एनसीटीई के नए नियमों के तहत बंद किए जाने पर इक्डोल से एमए एजूकेशन कोर्स दोबारा से शुरू किया है। इस पीजी कोर्स के पहले बैच में 110 छात्रों ने प्रवेश लिया है। इससे उत्साहित हो कर अब इक्डोल नए कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

सोमवार को होगी बैठक
इक्डोल प्रशासन नए कोर्स शुरू करने को लेकर निदेशक प्रो. पीके वैद्य की अध्यक्षता में बैठक करेगा। सूची में शामिल सभी प्रस्तावित कोर्स के सिलेबस को तैयार करने और इसे विश्वविद्यालय की विभिन्न निर्णायक बॉडी की मंजूरी में ले जाने को जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। बैठक में इस कार्य को गठित विशेष कमेटी के शिक्षक सदस्य भी शामिल होंगे।

यह कोर्स किए जाएंगे शुरू
बैचुलर लाइब्रेरी साइंस, हिंदी कंटेंट राइटिंग, मीडिया एडर्वटाजिंग, टीवी जर्नलिज्म, डिप्लोमा साइबर क्राइम, डिप्लोमा मानवाधिकार और चित्रकला जैसे विषयों पर यह कोर्स शुरू किए जाएंगे। इक्डोल के निदेशक प्रो. पीके वैद्य और इक्डोल के मीडिया प्रभारी प्रो. केजी ठाकुर ने कहा कि कुलपति से मंजूरी मिल चुकी है। अभी नए कोर्स के सिलेबस आदि को तय करने की प्रक्रिया शुरू की है ताकि इसे ईसी तक ले जाकर मंजूरी दिलवाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed