{"_id":"ced330f46aca7a84d1b5ff8ec2f158b7","slug":"ias-pre-exam-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा में फिर इंजीनियरिंग और साइंस वाले आगे","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सिविल सेवा में फिर इंजीनियरिंग और साइंस वाले आगे
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 15 Oct 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सर्विस प्री एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। 24 अगस्त को देशभर में अंग्रेजी के विरोध और सवालों में आयोग की ओर से छूट के साथ यह परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन
आर्ट विषयों के छात्र पिछड़े
बावजूद इसके युवाओं को राहत नहीं मिली। रिजल्ट आने के बाद एक बार फिर इंजीनियरिंग और साइंस बैकग्राउंड वाले छात्रों का जलवा देखने को मिला है जबकि आर्ट विषयों के छात्र पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन
यूपीएससी की ओर से मंगलवार को दोपहर बाद परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के लिए अलग से परिणाम जारी हुआ जबकि सिविल सेवा और दूसरी सेवाओं के लिए अलग परिणाम जारी किया गया है। परीक्षा से ठीक पहले अंग्रेजी के सवालों से राहत मिलने के बावजूद सिविल सेवा में इस बार भी युवाओं की मुश्किलें कायम रही।
विज्ञापन
परीक्षा का पैटर्न अभी तक स्थायित्व पर नहीं आ पाया है। गत वर्ष तक अंतर वैयक्तिक संचार और डिसीजन मेकिंग के आठ सवाल आते थे लेकिन इस साल 24 अगस्त को हुई परीक्षा में इनकी जगह दूसरे मुश्किल सवालों ने ले ली।
उन सवालों में नेगेटिव मार्किंग न होने की वजह से भी अभ्यर्थियों को आसानी रहती थी। युवाओं को मुश्किल यह हुई कि पेपर से ठीक पहले उन्हें अंग्रेजी के सवालों से राहत तो मिल गई थी लेकिन जो हिंदी आई थी, वह पहले की तरह ट्रांसलेशन वाली ही थी।
विशेषज्ञों के मुताबिक पेपर पैटर्न की वजह से परीक्षा में इंजीनियरिंग और विज्ञान बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत ज्यादा रहा है।
साल दर साल कटऑफ पर एक नजर
वर्ष 2011 : 198(400 में से) थी यानी 49.5 प्रतिशत।
वर्ष 2012 : 209(400 में से) यानी 52.25 प्रतिशत।
वर्ष 2013 : 241(400 में से) यानी 60.25 प्रतिशत।
वर्ष 2014 : करीब 232(385 अंकों में से) यानी 60.25 प्रतिशत।
आयोग की ओर से अंग्रेजी में मिली छूट का युवाओं को कोई फायदा नहीं मिला है। इस बार मूल्यांकन 385 अंकों में से किए जाने के बावजूद कटऑफ उतनी ही रही है।
- सुशील कुमार सिंह, निदेशक, प्रयास आईएएस स्टडी सर्किल