{"_id":"52821584303909c0d7c91720b271f66b","slug":"ias-coaching-admission-test-on-punjab-univercity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में IAS की कोचिंग करनी है तो पढ़ें अहम खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में IAS की कोचिंग करनी है तो पढ़ें अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Tue, 05 Jan 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) स्थित सेंटर फॉर आईएएस एंड अदर कंपिटेटिव एग्जामिनेशन में सिविल सर्विसेज कोचिंग क्लास के दाखिले के लिए 14 जनवरी को एंट्रेंस टेस्ट होगा।
विज्ञापन
2016 में होने वाली सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा की कोचिंग दी जाएगी। पीयू प्रवक्ता विनीत पूनिया के अनुसार आवेदन फार्म 11 जनवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। एडमिशन टेस्ट 14 जनवरी को 2:30 से 4:30 तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
एंट्रेंस टेस्ट गणित विभाग के साथ बने पीयू के परीक्षा केंद्र पर होगा। स्नातक कर चुके स्टूडेंट सिविल सर्विसेज कोचिंग क्लास के लिए होने वाले एंट्रेंस में हिस्सा ले सकते हैं। टेस्ट क्लीयर करने वाले स्टूडेंट को ही दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन