फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   HTET level 3 exam now will be 20 february

एचटेट लेवल-3 की रद्द परीक्षा की नई तिथि घोषित

Mon, 07 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Mon, 07 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
HTET level 3 exam now will be 20 february

14 नवंबर को रद हुई एचटेट लेवल तीन की पुनर्परीक्षा अब 20 फरवरी को होगी। नए सिरे से अब एडमिट कार्ड जारी होंगे और नया सीटिंग प्लान होगा।

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को पुनर्परीक्षा की तारीख घोषित की। बोर्ड सचिव पंकज ने बताया कि एचटेट लेवल तीन की रद्द की गई परीक्षा का पुन: आयोजन 20 फरवरी शनिवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड दोबारा से जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि शीघ्र ही सूचित की जाएगी। पुन: परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार का नया रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जाएगा। केवल पूर्व में पंजीकृत पात्र परीक्षार्थियों को ही पुन: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुनर्परीक्षा के लिए शिक्षा बोर्ड नए सिरे से सीटिंग प्लान तैयार करेगा। जाहिर है कि परीक्षा केंद्र भी बदले जाएंगे। साथ ही परीक्षा के समय में भी परिवर्तन संभव है।

रद हुई परीक्षा दोपहर तीन से साढ़े पांच बजे हुई थी, लेकिन 20 फरवरी को होने वाली परीक्षा के समय में बदलाव होगा। बोर्ड प्रशासन का कहना है कि परीक्षार्थियों को यथा संभव गृह जिलों में केंद्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed