फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   htet exam application fee related update

एचटेट के लिए फीस भरने को मिले दो और दिन

Sun, 12 Jul 2015 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Sun, 12 Jul 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
htet exam application fee related update

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2014-15 के सम्बंध में आज यहां जारी बयान में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव पंकज आईएएस ने बताया कि पात्रता परीक्षा के लिए निर्धारित अवधि तक आनलाईन आवेदन 30 जून तक किया जा सकता था तथा शुल्क बैंक में जमा करवाने उपरांत उसका विवरण ऑनलाईन आवेदन फार्म में 2 जुलाई तक भरा जाना था।

विज्ञापन


ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया की समाप्ति उपरांत लगभग 11 हजार मामले ऐसे प्रकाश में आए हैं कि अभ्यर्थियों ने चालान डाउनलोड करके निर्धारित बैंकों में शुल्क तो जमा करवा दिया है, परन्तु शुल्क का विवरण ऑनलाईन आवेदन फार्म में नहीं भरा,जिसके कारण इनका आवेदन फार्म अधूरा रह गया।
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर पुनर्विचार करते हुए निर्णय लिया गया है कि ऐसे अभ्यर्थियों को शुल्क का विवरण ऑनलाईन आवेदन फार्म में भरने के लिए 14 व 15 जुलाई को एक अन्तिम अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थी इस दौरान वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.एचटेट.एनआईसी.ईन पर लॉग-इन करते हुए अपने शुल्क का विवरण अपडेट कर पाऐंगे।

बोर्ड सचिव पंकज ने पुन: यह स्पष्ट किया है कि यह अन्तिम अवसर केवल ऐसे अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने बैंकों में 2 जुलाई 2015 को या उससे पहले शुल्क जमा करवा दिया था परन्तु शुल्क विवरण ऑनलाईन आवेदन फार्म में नहीं भर सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed