{"_id":"ac7961e1ed7cf3e7e193231ee759ba49","slug":"hpu-will-starts-two-new-buses-for-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससीए का दावा, दो और बसों की मिलेगी सुविधा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एससीए का दावा, दो और बसों की मिलेगी सुविधा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 28 Mar 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी के छात्रों को अब ओवरलोडिड बसों में सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जल्द ही छात्रों को दो और बसों की सुविधा मिलने जा रही है। विवि एससीए का दावा है कि पहली अप्रैल से विकासनगर और संजौली के लिए एक एक अतिरिक्त बसें चलने वाली हैं।
एससीए अध्यक्ष राजन हारटा का दावा है कि प्रशासन ने उनकी मांगों को मान लिया है। ऐसे में जल्द ही छात्रों को बसों की दिक्कत नहीं सताएगी।
उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से इन रूटों पर एचआरटीसी की दो अतिरिक्त बसें चलना शुरू हो जाएंगी। उधर, विवि कुलसचिव मोहन झारटा ने कहा कि अभी मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन