यहां फ्री कोचिंग के साथ वजीफा पाने का भी मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मेडिकल और इंजीनियरिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं की फ्री कोचिंग देगा।
एचपीयू के पूर्व परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में यह कोचिंग अजा, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को मिलेगी। सामान्य वर्ग के छात्र भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं लेकिन उन्हें 5 हजार रुपये की फीस चुकानी होगी
संस्थान के निदेशक आचार्य जोगिंद्र सिंह धीमान ने कोचिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रशिक्षण 20 मार्च से 18 मई तक चलेगा। ऐसे में आप भी इस कोचिंग के लिए जल्द आवेदन कर सकते हैं।
फ्री कोचिंग के साथ वजीफा भी
विवि की ओर से जारी शेडयूल के मुताबिक अजा अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित छात्र जिनके परिवार की सालाना आय 3 लाख से कम है, या अजा के छात्र जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख से कम है वे इन कोर्सों का बिना किसी शुल्क के प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
राज्य सरकार की योजना के तहत उन्हें वजीफा भी मिलेगा। इसके लिए वे ही छात्र पात्र होंगे जिनकी हाजिरी 75 फीसदी रहेगी। सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए पांच हजार तक की फीस देनी होगी।
कोचिंग लेने के इच्छुक छात्रों को सभी दस्तावेजों के साथ तय तिथि से पूर्व आवेदन जमा करवाने होंगे।
यहां आकर भरें फॉर्म
इसके लिए परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में फार्म उपलब्ध हैं। इसे निशुल्क भी प्राप्त किया जा सकता है। विवि की वेबसाइट पर भी आवेदन फार्म उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का चयन जमा दो और दसवीं की वार्षिक परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर होगा।
चयनित छात्रों की सूची 18 मार्च को पूर्व परीक्षा केंद्र के नोटिस बोर्ड और विवि की साइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। निदेशक ने बताया कि जमा दो की परीक्षा पास कर चुके छात्रों के लिए दो से 17 मार्च तक इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए क्रैश कोर्स होगा। क्रैश कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी रखी है।
इन विषयों में मिलेगी कोचिंग
जेईई (मेन/एचपीसीईटी/बी टेक(यूआईआईटी), एआईपीएमटी/बीएएमएस/बीएससी(नर्सिंग) (बी.वी एससी ओर एएच/होर्टिकल्चर, फोरेस्टरी) में फ्री कोचिंग मिलेगी। इसके लिए 13 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। कोर्स 20 मार्च से शुरू होगा और18 मई तक चलेगा।