{"_id":"4b3de5dfb8949e25928ac8c47bbd4cfc","slug":"hpu-will-give-hotel-to-132-girl-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को बड़ी सुविधा देने जा रहा है एचपीयू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
छात्राओं को बड़ी सुविधा देने जा रहा है एचपीयू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 13 Dec 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को अगले सत्र में छात्रावास की समस्या से राहत मिल जाएगी। केंद्र से जारी करीब एक करोड़ की राशि से बनाया जा रहा नया कन्या छात्रावास अगले सत्र से पहले ही बनकर तैयार हो जाएगा। विवि की निर्माण शाखा इसे विवि के सुपुर्द कर देगी।
विज्ञापन
सरकार के कार्यकाल में रखी इस भवन के निर्माण की नींव के बाद भवन को इसी सत्र में तैयार करने का लक्ष्य था लेकिन पूरा नहीं हो सका। इस कारण नए सत्र में प्रवेश लेने वाली सैकड़ों छात्राओं को आवंटन नहीं हो सका था। अब अगले सत्र से छात्राओं को इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
132 छात्राओं को मिलेगा हॉस्टल
नए बनकर तैयार होने वाले भवन में 132 छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसमें एक कमरे में तीन तीन छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। इसमें शौचालय, बाथरूम, कॉमन रूम, मेस और डाइनिंग हॉल जैसी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की निर्माण शाखा के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने माना कि छात्रावास का 70 फीसदी से अधिक कार्य पूरा कर लिया है। जून तक निर्माण विंग कार्य पूरा कर इसे विवि को सौंप देगा।
अगले साल तैयार होगा हास्टल
विवि के जन संपर्क अधिकारी डा. रणवीर वर्मा ने माना कि नए शैक्षणिक सत्र 2015-16 में नया छात्रावास बनकर तैयार हो जाएगा। इसका कार्य अंतिम चरणों में है। इससे छात्राओं को सुविधा होगी। विवि के 24 से अधिक विभागों में 60 फीसदी से अधिक छात्राएं है।
यह चंबा, किन्नौर, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के दूर दराज क्षेत्रों से आती हैं। शिमला जैसे महंगे शहर में छात्रावास की सुविधा से उन्हें भारी राहत मिलती है।