{"_id":"2578b00c314baf68082486054952e80a","slug":"hpu-will-celeberate-ambedkar-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में 10 को मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचपीयू में 10 को मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 07 Apr 2014 05:23 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर यूथ एडिफाइंग एसोसिएशन (एवाईईए) 10 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की 123वीं जयंती मनाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कुलपति आचार्य एडीएन वाजपेयी मुख्य अतिथि होंगे।
आयोजन समिति के सदस्य करण कौशल और राकेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में छात्र स्किट, प्ले और कोरियोग्राफी के जरिये समाज में व्याप्त कुरीतियों को दर्शाएंगे।
उन्होंने सभी छात्रों को इस समारोह में हिस्सा लेने और अंबेडकर के संदेशों को आगे बढ़ाने की अपील की है।