फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu vc ADN bajpai statements on sca election

छात्र आंदोलन पर कुलपति ने दिया बड़ा बयान

Wed, 27 Aug 2014 08:55 PM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 08:55 PM IST
विज्ञापन
hpu vc ADN bajpai statements on sca election

फीस बढ़ोतरी और छात्र संघ चुनाव पर एक साल की रोक को लेकर लिए फैसले वापस नहीं होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने साफ कर दिया है कि वह इन फैसलों पर अडिग हैं। एससीए का गठन अब मनोनयन से होगा।

विज्ञापन


इनके खिलाफ छात्र संगठनों के प्रदर्शनों को कुलपति ने एक रूटीन प्रक्रिया बताया। कहा कि यह छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है। यदि छात्र संगठन शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठाते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन


हिंसा हुई या फिर परिसर में इन प्रदर्शनों से शैक्षणिक माहौल खराब किया जाता है तो जरूरत पड़ने पर वे विश्वविद्यालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला भी ले सकते हैं। उनके पास स्थिति को काबू करने और बिगड़ती व्यवस्था को सुधारने के लिए यही विकल्प बचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जरूरी था कड़े फैसले लेना

hpu vc ADN bajpai statements on sca election

कुल‌पति ने कहा कि फीस बढ़ोतरी जरूरी थी। इसे वापस लिया जाना संभव नहीं है। छात्र संघ चुनाव में होने वाली हिंसा और इससे लगातार माहौल बिगड़ने के कारण प्रत्यक्ष चुनाव पर रोक लगाना जरूरी हो गया था। अब शिक्षक राजनीति की बारी है।

उन्हें प्रदेश सरकार, पुलिस और प्रशासन पर पूरा भरोसा है। इसके साथ ही छात्रों पर भी पूरा यकीन है कि वे ऐसी स्थिति नहीं आने देंगे, जिसमें विश्वविद्यालय को बंद करना पड़े। कुलपति प्रो. वाजपेयी ने कहा कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों में हिंसा से यदि प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव संभव न हों तो विकल्प के रूप में मनोनयन से एससीए गठित की जा सकती है।

इसके मुताबिक अकादमिक, खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों की मेरिट में रहे छात्रों का मनोनयन कर एससीए में भेजा जाएगा। इसमें प्रक्रिया का हवाला नहीं है। इसके लिए कमेटी गठित की है, जो प्रक्रिया तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed