फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu ug year system exam in 42 centres.

42 सेंटरों पर होगी यूजी ईयर सिस्टम परीक्षा

Thu, 07 Jan 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Jan 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
hpu ug year system exam in 42 centres.

प्रदेश विश्वविद्यालय यूजी डिग्री कोर्स के पुराने ईयर सिस्टम में 15 मार्च से परीक्षाएं करवाएगा। छात्रों की कम संख्या को देखते हुए बार यह परीक्षा प्रदेश भर में विवि से संबद्ध चल रहे सिर्फ 42 कॉलेजों में होगी। बीए/बीएससी/बी कॉम पास वोकेशनल, ऑनर्स और वोकेशनल कोर्स की परीक्षाओं के लिए विवि ने पांच फरवरी तक परीक्षा फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि तय की है।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों को तय की गई फीस के साथ फार्म जमा करवाने होंगे, देरी से आने वाले फार्म पर विवि के नियमों के तहत लेट फीस चार्ज की जाएगी। एचपीयू ने छात्रों की सुविधा के लिए विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर परीक्षा फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि जो भी छात्र परीक्षा देना चाहते है और जो इसके लिए पात्र है तय तिथि से पूर्व हर हाल में परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन


ये छात्र होंगे परीक्षा देने को पात्र

1. बीए/बीएससी/बीकॉम तृतीय वर्ष रेगुलर तृतीय वर्ष रेगुलर इक्डोल(आईसीडीईओएल )प्राइवेट छात्र और बीएससी ऑनर्स (बॉयोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी) द्वितीय और तृतीय वर्ष अंडर 3 ईयर सिस्टम(पास ऑनर्स वोकेशनल और एड-आन- कोर्स)
विज्ञापन
विज्ञापन

2. छात्र जिनकी वार्षिक और अनुपूरक मार्च/अप्रैल 2015 और सितंबर /अक्तूबर 2015 में बीए/ बीएससी और बीकॉम परीक्षा (अंडर 3 ईयर सिस्टम पास ऑनर्स वोकेशनल और एड-ऑन-कोर्स) में कंपार्टमेंट आई थी।

स्पेशल चांस की भी होगी परीक्षा-
कुलपति के फैसले के मुताबिक मार्च 2016 में होने वाली परीक्षा में डिग्री इंप्रूवमेंट के दिए गए विशेष मौके में बीए/बीएससी और शास्त्री प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं दे सकेंगे। जिन्होंने 1990 या इसके बाद यूजी डिग्री पास की हो।


यह परीक्षा 2007-08 के सिलेबस के मुताबिक होगी। वहीं शास्त्री के लिए मौजूदा सिलेबस के आधार पर ही परीक्षा होगी। इस परीक्षा के दूसरे मौके लिए भी परीक्षार्थियों को तय पांच हजार की फीस के साथ पांच फरवरी तक आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed