फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu ug classes results.

रिजल्ट के लिए छात्रों को करना होगा लंबा इंतजार

Tue, 04 Nov 2014 11:03 AM IST
Updated Tue, 04 Nov 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
hpu ug classes results.

प्रदेश विश्वविद्यालय ने नई फीस दरें लागू कर पुराने ईयर सिस्टम में यूजी डिग्री कर रहे छात्रों को गोल्डन, डिग्री पूरी कर चुके छात्रों को हजारों की फीस पर डिग्री इंप्रूवमेंट का चांस दिया है। इसकी परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के बाद इन छात्रों के मामलों को सेटल करने और समय से परिणाम घोषित करने में एचपीयू के पसीने छूटना तय है।

विज्ञापन


यह इन परीक्षाओं में बैठने वाले हजारों छात्रों की परेशानी का कारण बनेगा। बार-बार परीक्षा फार्म भरने की तिथियां बढ़ाई गईं। विशेष चांस का लाभ उठाने को छात्रों ने बढ़ी हजारों की फीस देकर फार्म भरे। अब परीक्षाएं दे रहे हैं। परीक्षा के दो दिन पहले तक फार्म जमा हुए। ऐसे में छात्रों को बिना रोलनंबर सिर्फ आईकार्ड और फीस जमा करने की रसीद दिखाकर परीक्षा में बैठने की छूट दी गई।
विज्ञापन


देरी से आए परीक्षा फार्म के ढेर विवि की शाखाओं में पड़े हैं। इनकी कब छंटनी होगी, कब छात्रों के रोलनंबर जारी होंगे। इन तमाम मामलों को सेटल करना परीक्षा शाखा में चल रही सैकड़ों कर्मचारियों की कमी के साथ मुश्किल होगा। हजारों की फीस चुकाने के बाद छात्रों को समय से शायद ही परीक्षा परिणाम मिल पाए। विश्वविद्यालय की इस कमाई बढ़ाने की इस मुहिम में छात्रों का परेशान होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांगा है अतिरिक्त स्टाफ : प्रो. कौशल

hpu ug classes results.

यूजी की कंपार्टमेंट, डिग्री इंप्रूवमेंट और गोल्डन चांस की परीक्षा के साथ ओटीआईएमएल की परीक्षा के साथ विवि को कॉलेजों की रूसा दूसरे सत्र की परीक्षा का परिणाम तैयार करना है। 27 नवंबर से पीजी कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए रोलनंबर भेजने की प्रक्रिया भी अभी पूरी की जानी बाकी है।

विश्वास में नहीं लिए जाते कर्मचारी

विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ अध्यक्ष डा. हितेश्वर ठाकुर का आरोप है कि परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाने से पूर्व कर्मचारियों को विश्वास में नहीं लिया जाता। 250 से अधिक कर्मियों की कमी के चलते मामले सेटल करना परिणाम घोषित करना मुश्किल होगा। कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ पड़ेगा।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि रूसा लागू किए जाने पर पुराने ईयर सिस्टम में पढ़ने वाले छात्रों की परेशानी को देखकर गोल्डन चांस और तिथियां बढ़ाई गई है। स्टाफ की कमी को दूर करने और देरी से आए फार्म के मामलों को सेटल करने को प्रशासन से अतिरिक्त स्टाफ की मांग की है। मामले समय रहते सेटल करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed