{"_id":"ac1826e2e965ef317d30ee08ae6bb5c6","slug":"hpu-teachers-demands-hpu-to-be-central-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, नड्डा से क्या मांगेंगे विवि के शिक्षक?","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जानिए, नड्डा से क्या मांगेंगे विवि के शिक्षक?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 14 Nov 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के मंत्री बनने पर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। संघ उनके मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल आने पर गर्मजोशी से स्वागत करेगा।
विज्ञापन
संघ साथ ही उन्हें विश्वविद्यालय की सालों से चल रही खराब वित्तीय स्थिति से अवगत करवाएगा। संघ के अध्यक्ष प्रो. कुलवंत पठानिया और महासचिव प्रो. नैन सिंह सहित सभी पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर उन्हें विवि की खराब वित्तीय स्थिति को देखते हुए इसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाए जाने को लेकर मांगपत्र सौंपेगा।
विज्ञापन
प्रो. पठानिया ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय में लगातार चल रहे आर्थिक संकट के कारण कर्मचारियों के वेतन और सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले वित्तीय लाभों की अदायगी नहीं हो रही। प्रदेश सरकार से बार-बार बजट बढ़ोतरी और अतिरिक्त अनुदान देने की मांग के पूरा न होने पर आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो जाएगी।
विज्ञापन
अब प्रदेश विश्वविद्यालय को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनाने से ही समस्या का हल हो सकेगा। इसके लिए केंद्र से पर्याप्त बजट नसीब हो सकेगा। हपुटवा यह मानता है कि नड्डा का मोदी की सरकार में केंद्रीय मंत्री बनना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विवि के छात्र रहे नड निश्चित तौर यहां विवि के आर्थिक संकट को दूर करने में भी कारगर कदम उठाएंगे और मामले को प्रभावी ढंग से केंद्र में उठाएंगे।