{"_id":"08b49efd0db2f1296b736e7d4d662a4a","slug":"hpu-starts-online-form-for-bed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज! अब घर बैठकर कीजिए बीएड के लिए आवेदन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
गुड न्यूज! अब घर बैठकर कीजिए बीएड के लिए आवेदन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Apr 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए अब ऑनलाइन आवेदन होगा। घर बैठे-बैठे छात्र फार्म डाउनलोड कर सकेंगे। फीस भी ऑनलाइन जमा हो सकेगी।
विज्ञापन
एचपीयू ने पहली बार बीएड में प्रवेश को होने वाली छंटनी परीक्षा-2014 के लिए फार्म ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिए हैं।
अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. सुरेश कुमार ने बुधवार को इस सुविधा का शुभारंभ किया। यह प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए होगी।
विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों की 15 सीटें प्रदेश के बाहर के छात्रों के लिये आरक्षित रहेंगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा 8 जून को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन फार्म भरने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट एचपीयूएनआईपी. डॉट इन पर बुधवार से सुविधा शुरू हो गई है।
ऑनलाइन फार्म भरने के साथ फीस तीन तरह से जमा हो सकेगी। नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड तथा चालान फार्म से भी जमा की जा सकेगी।