फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU starts online admission form for PG classes

घर बैठे भर सकते हैं एडमिशन फॉर्म, जानिए कैसे?

Mon, 19 May 2014 10:49 PM IST
Updated Mon, 19 May 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
HPU starts online admission form for PG classes

एचपी यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं में एडमिशन लेने के लिए अब आप ऑनलाइन ही फॉर्म भर पाएंगे। यूनिवर्सिटी पीजी में एडमिशन फार्म को ऑनलाइन मुहैया करवा रहा है।

विज्ञापन


छात्र प्रदेश के किसी भी हिस्से में घर बैठे साइट पर जाकर फार्म डाउनलोड कर सकेंगे। इससे आवेदन फार्म भरने के लिए अब छात्रों को विवि के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसको विभागीय बैठक में मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन


विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. एसएस चौहान ने आवेदन फार्म ऑनलाइन उपलब्ध करवाने की पुष्टि करते हुए कहा कि एक दो दिन में फार्म साइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 रुपए रहेगी एड‌मिश्‍ान फीस

HPU starts online admission form for PG classes

छात्र को फार्म की फीस के रूप में एक बार दो सौ रुपये चुकाने होंगे। वह दो अतिरिक्त फार्म प्राप्त कर सकता है। छात्र को दो सौ रुपये की फीस वाले आवेदन की फोटो कॉपी अन्य दो विषयों के आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी।

अन्य दो विषय में छात्र को सिर्फ सामान्य वर्ग के लिये 40 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिये दस रुपये का आईपीओ या बैंक ड्राफ्ट संलग्न कर संबंधित विभाग में जमा करवाना होगा। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. एसएस चौहान ने कहा कि प्रदेश भर के छात्रों के लिए मेरिट आधार पर पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म विवि की साइट पर जल्द उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।

छात्रों को फीस सहित विभागों में फार्म जमा करवाने होंगे। विवि के राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, हिंदी, संस्कृत, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास, संगीत पीजी कोर्स के अलावा डिप्लोमा कोर्स डिप्लोमा इन भोटी, फोरन लेग्वेज में फ्रेंच, जर्मन और रश्यिन कोर्स के लिए मेरिट के आधार पर प्रवेश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed