पीएचडी में एडमिशन चाहिए तो करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न विभागों में पीएचडी की खाली सीटों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए विवि के नौ विभागों में पीएचडी की खाली सीटें भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
बिना प्रवेश प्रक्रिया के होने वाले प्रवेश में बायोसाइंस विभाग की सात सीटों में प्लांट सोशियोलॉजी की दो, माइक्रोबायोलॉजी की दो, माइकोलॉजी प्लांट पेथोलॉजी की दो, केटोजेनेटिक्स और मालीक्यूलर जेनेटिक्स की एक और एनटोमोलॉजी की दो सीटें भरी जानी हैं।
विवि प्रशासन ने इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर है।
किस विभाग में कितनी सीटें
विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक बायो टेक्नालॉजी विभाग की चार, कंप्यूटर साइंस की तीन, इतिहास की चार सीटें भरी जानी हैं।
इनमें एनशिएंट इंडियन हिस्ट्री एंड आरकोलॉजी में तीन और मॉडर्न इंडियन हिस्ट्री की एक सीट है। संस्कृत की तीन, भूगोल की तीन, फिजिक्स की चार न्यूक्लियर फिजिक्स की सीटें भरी जानी हैं।
विधि विभाग में आठ और शिक्षा विभाग में दस सीटें भरेंगी। पीएचडी सीटें भरने को तय शर्त और योग्यता के साथ आवेदन की प्रक्रिया संबंधित ब्योरा की सूची विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध है।