{"_id":"54cf987c29aa0111308f431be6fedfe3","slug":"hpu-starts-admission-in-mba","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए में एडमिशन चाहिए तो पढ़ें ये खबर..","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एमबीए में एडमिशन चाहिए तो पढ़ें ये खबर..
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 23 Apr 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
एचपीयू का एमबीए विभाग इस बार केवल अपनी सीटें भरने के लिए ही प्रवेश परीक्षा करवाएगा।
विज्ञापन
120 सीटों के लिए पांच मई तक विभाग ने आवेदन मांगे हैं। 24 मई को टेस्ट होगा। इनमें से 60 सब्सिडाइजड और 60 नॉन सब्सिडाइजड सीटें हैं।
विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज ने इस बार अलग से प्रोस्पेक्टस छपवाए हैं। इससे पूर्व विश्वविद्यालय प्रदेश भर के निजी और तकनीकी संस्थानों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा कर नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता था।
इस बार प्रवेश परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय में तीन, ऊना, धर्मशाला, पालमपुर, हमीरपुर, मंडी, सोलन के अलावा चंडीगढ़ में भी सेंटर बनाने की व्यवस्था कर रखी है। चंडीगढ़ का सेंटर छात्रों की संख्या 200 तक रहेगी तो ही बनेगा।
विज्ञापन
एमसीए विभाग की इस बार भी संयुक्त परीक्षा
वहीं, प्रदेश विश्वविद्यालय का कंप्यूटर साइंस विभाग इस बार भी पहले की तरह से प्रदेश भर के एमसीए क निजी और सरकारी संस्थानों के कोर्स की सीटों के लिये संयुक्त प्रवेश परीक्षा करेगा।
विज्ञापन
इसके लिए आवेदन फार्म और संबंधित जानकारी विभाग की साइट एचपीयूसीए डॉटएसीडॉटइन पर उपलब्ध करवाई गई है।
तय शेड्यूल के मुताबिक 28 अप्रैल तक परीक्षा फार्म जमा होंगे। इसके बाद बीस मई को दो से चार बजे तक प्रदेश भर में प्रवेश परीक्षा होगी। दस जून को इसका परीक्षा परिणाम घोषित होगा। एक जुलाई से साक्षात्कार होंगे।