फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Staff will be on leave from 19 august

एचपीयू में 19 से सामूहिक अवकाश पर जाएंगे कर्मी

Sun, 17 Aug 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Aug 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
HPU Staff will be on leave from 19 august

एचपीयू कर्मचारियों का आंदोलन 15वें दिन भी जारी रहा। जेसीसी ने मांगें पूरी न होने पर 19 अगस्त से सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान भी कर दिया है। कर्मचारियों ने कामकाज पूरी तरह से बंद कर धरना-प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की। इससे काम प्रभावित होने के लिए पूरी तरह से एचपीयू प्रशासन जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन


शनिवार को कर्मचारियों की जेसीसी के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के बाहर गेट मीटिंग कर प्रदर्शन किया। जेसीसी अध्यक्ष हितेश्वर ठाकुर ने कहा कि प्रशासनिक पदों पर बैठाए शिक्षकों को अभी तक प्रशासनिक व्यवस्था का ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन


15 दिन से कर्मचारी मांगें उठा रहे हैं मगर अधिकारी कह रहे हैं कि उन्हें मांगों की जानकारी ही नहीं है। मंगलवार को कुलपति के समक्ष उच्च प्रशासनिक अधिकारी जेसीसी से वार्ता करने तो गए लेकिन उन्होंने कर्मचारियों की मांगों पर अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे पीछे की ओर बैठे शाखा के निम्न स्तर के कर्मचारियों की ओर देखकर आपस में ताकाझांकी करने लगे। उन्होंने कहा कि अब जेसीसी उस दिन बातचीत के लिए जाएगी जब प्रशासन पूर्व में किए समझौते को अमल में लाएगा।


इस मौके पर जेसीसी महासचिव गीता राम ठाकुर, देवी राम वर्मा, अशोक कुमार शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, राजेश ठाकुर, कोर्ट सदस्य तेज राम शर्मा, ईसी सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस ने कहा कि सभी कर्मचारी अपना अवकाश पत्र जेसीसी पदाधिकारियों के पास जमा करवाएं । इसकी एक प्रति विभागाध्यक्ष व शाखा प्रमुखों को सौंप दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed