{"_id":"1987d20194e8eb2ca755c7ec27a3380c","slug":"hpu-spokesmen-demanded-regularization-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू प्रवक्ताओं ने की नियमितिकरण की मांग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचपीयू प्रवक्ताओं ने की नियमितिकरण की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 20 Aug 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
एचपीयू अतिथि प्रवक्ता संघ इवनिंग कॉलेज की मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष डा. उषा रानी की अध्यक्षता में अतिथि संकाय कॉलेज प्रवक्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन
प्रवक्ताओं ने पांच साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे अतिथि संकाय प्रवक्ताओं की सेवाओं को नियमित करने की मांग की है। अन्य प्रवक्ताओं की सेवाओं को अनुबंध में बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
डा. उषा रानी ने बताया कि मुख्यमंत्री भी अतिथि संकाय प्रवक्ताओं को नियमित करने और अनुबंध आधार पर नियुक्ति देने के निर्देश दे चुके हैं। बावजूद इसके विवि कुलपति मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
एचपीयू इवनिंग कॉलेज में तैनात इन अतिथि संकाय प्रवक्ताओं ने जल्द से जल्द उनकी सेवाओं को नियमित करने की मांग की है। कॉलेज में कुछ प्रवक्ता 12 साल से अतिथि संकाय के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
इनकी सेवाओं को न तो नियमित किया गया और न ही अनुबंध में बदला गया। उन्होंने कहा कि जब विवि अपने लीगल स्टडीज इंस्टीट्यूट में तैनात प्रवक्ताओं को रेगुलर पे स्केल दे सकती है तो एचपीयू सेंटर फार इवनिंग स्टडीज में इस मापदंड को क्यों लागू नहीं किया जा रहा है।
संघ ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अतिथि संकाय के रूप में तैनात करने का विरोध कर इस पर रोक लगाने की मांग की है। इसमें पुराने सेवानिवृत्त प्राध्यापकों और नए अतिथि संकाय प्रवक्ताओं को दिए जा रहे मानदेय की विसंगति को दूर करने और अतिथि संकाय को प्रति माह 25,000 या प्रति पीरियड एक हजार रुपये देने की मांग की गई है।