{"_id":"47a2f4942266a93017f4abaa3f3594f9","slug":"hpu-shimla-schedule-for-bed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक मेरिट के आधार पर होगी बीएड काउंसलिंग","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
स्नातक मेरिट के आधार पर होगी बीएड काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बीएड कॉलेजों में खाली रही बीएड दो वर्षीय कोर्स की सीटों को भरने के लिए सरकार और कुलपति के आदेशों पर दूसरे चरण का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दस और ग्यारह दिसंबर को होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्रों को आवदेन फार्म भर कर लाना होगा, जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की चेयरमैन की ओर से वेबसाइट पर जारी किए शेड्यूल और दिशा निर्देशों में साफ किया गया है कि काउंसलिंग स्नातक डिग्री बीए/बी कॉम/बीएससी की मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसमें बीएड प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। चेयरमैन प्रो. सुदर्शना राणा ने साफ किया है कि दोनों रोज सुबह दस बजे से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
आवेदनकर्ता को तय किए आवेदन फार्म के अलावा सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रामण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। 10 दिसंबर को होने वाली काउंसलिंग में स्नातक डिग्री में 60 फीसदी प्राप्तांक या बीएड की इस सत्र के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए छात्र भाग लेंगे। 11 दिसंबर को स्नातक डिग्री में सामान्य वर्ग के 50 फीसदी प्राप्तांक और एससी/एसटी/ओबीसी/पीएच श्रेणी के स्नातक डिग्री में 45 फीसदी प्राप्तांक वाले छात्रों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
फीस की राशि साथ लानी होगी- प्रो. राणा ने साफ किया है कि एचपीयू के शिक्षा विभाग और धर्मशाला स्थित सरकारी बीएड कॉलेज की बची सीटों की काउंसलिंग को आने वाले छात्रों को 11,000 रुपये साथ लाने होंगे। वहीं निजी बीएड कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को प्रवेश मिलने पर 28,575 (25,000 कॉलेज फीस किश्त 3575 लेवी चोर्जेज) रुपये अदा करने होंगे।
हर छात्र को अदा करनी होगी 200 रुपये काउंसलिंग फीस- दूसरे चरण की काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले हर छात्र को दो सौ रुपये काउंसलिंग फीस के रूप में अदा करने होंगे। इससे अधिक विस्तृत जानकारी एचपीयू की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
15 फीसदी ही होगा आल इंडिया कोटा- काउंसलिंग को जारी दिशा निर्देशों में साफ किया गया है कि प्रवेश को आल इंडिया कोटा 15 फीसदी ही होगा। वहीं मैनेजमेंट कोटा दस फीसदी होगा, जिसमें हिमाचल के स्थायी निवासी को ही प्राथमिकता होगी।