फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu shimla schedule for Bed .

स्नातक मेरिट के आधार पर होगी बीएड काउंसलिंग

Wed, 09 Dec 2015 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 09 Dec 2015 01:24 PM IST
विज्ञापन
hpu shimla schedule for Bed .

निजी बीएड कॉलेजों में खाली रही बीएड दो वर्षीय कोर्स की सीटों को भरने के लिए सरकार और कुलपति के आदेशों पर दूसरे चरण का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दस और ग्यारह दिसंबर को होने वाली काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्रों को आवदेन फार्म भर कर लाना होगा, जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की चेयरमैन की ओर से वेबसाइट पर जारी किए शेड्यूल और दिशा निर्देशों में साफ किया गया है कि काउंसलिंग स्नातक डिग्री बीए/बी कॉम/बीएससी की मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसमें बीएड प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। चेयरमैन प्रो. सुदर्शना राणा ने साफ किया है कि दोनों रोज सुबह दस बजे से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


आवेदनकर्ता को तय किए आवेदन फार्म के अलावा सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रामण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। 10 दिसंबर को होने वाली काउंसलिंग में स्नातक डिग्री में 60 फीसदी प्राप्तांक या बीएड की इस सत्र के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए छात्र भाग लेंगे। 11 दिसंबर को स्नातक डिग्री में सामान्य वर्ग के 50 फीसदी प्राप्तांक और एससी/एसटी/ओबीसी/पीएच श्रेणी के स्नातक डिग्री में 45 फीसदी प्राप्तांक वाले छात्रों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीस की राशि साथ लानी होगी- प्रो. राणा ने साफ किया है कि एचपीयू के शिक्षा विभाग और धर्मशाला स्थित सरकारी बीएड कॉलेज की बची सीटों की काउंसलिंग को आने वाले छात्रों को 11,000 रुपये साथ लाने होंगे। वहीं निजी बीएड कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को प्रवेश मिलने पर 28,575 (25,000 कॉलेज फीस किश्त 3575 लेवी चोर्जेज) रुपये अदा करने होंगे।

हर छात्र को अदा करनी होगी 200 रुपये काउंसलिंग फीस-
दूसरे चरण की काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले हर छात्र को दो सौ रुपये काउंसलिंग फीस के रूप में अदा करने होंगे। इससे अधिक विस्तृत जानकारी एचपीयू की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।


15 फीसदी ही होगा आल इंडिया कोटा-
काउंसलिंग को जारी दिशा निर्देशों में साफ किया गया है कि प्रवेश को आल इंडिया कोटा 15 फीसदी ही होगा। वहीं मैनेजमेंट कोटा दस फीसदी होगा, जिसमें हिमाचल के स्थायी निवासी को ही प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed