{"_id":"39d9aaddfab3d3f20892e7099fda2538","slug":"hpu-shimla-hpu-result-rusa-cbcs-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी निकलेगा रिजल्ट, एचपीयू ने की तैयारी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
जल्दी निकलेगा रिजल्ट, एचपीयू ने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 31 Jan 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून तक रूसा सीबीसीएस के सभी परीक्षा परिणाम घोषित कर डिग्री देने को एचपीयू और शिक्षा विभाग ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। विवि दो फरवरी से यूजी कक्षाओं के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की दिसंबर में हुई परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
इसे एक से डेढ़ सप्ताह में पूरा किया जाएगा। इसके लिए विवि ने शिक्षा विभाग कि निदेशक को पत्र लिखकर कॉलेजों में जीरो क्लास वीक घोषित करने की मांग की है। परीक्षा नियंत्रक ने इस बार 13 के बजाय 18 परीक्षा केंद्र नियंत्रकों को लिखे पत्र और ड्यूटी रोस्टर में साफ किया है कि मूल्यांकन केंद्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य निपटाया जाए।
विज्ञापन
तीनों सेमेस्टर में करीब 1.65 लाख छात्र अपीयर हुए है। रूसा सीबीसीएस में यह अब तक का सबसे अधिक संख्या वाला परिणाम होगा। इसलिए विश्वविद्यालय ने शिक्षा निदेशक से फरवरी के पहले सप्ताह को जीरो क्लास वीक घोषित कर मूल्यांकन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के आदेश जारी करने की मांग की है। कॉलेजों में जीरो क्लास वीक घोषित होने और अतिरिक्त पांच मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए जाने की व्यवस्था से मूल्यांकन कार्य जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि दो फरवरी से शुरू होने वाले मूल्यांकन कार्य के लिए हर कॉलेज और मूल्यांकन केंद्र नियंत्रकों को सूचित किया गया है। हर सेंटर में मूल्यांकन करने को लगाए शिक्षकों के ड्यूटी रोस्टर भी ई मेल से भेजे हैं। यह नियंत्रक, प्राचार्यों की जिम्मेदारी होगी कि वे समय से मूल्यांकन कार्य शुरू करें। साथ ही अवार्ड एंट्री को भी निपटाएं। अलग से शिक्षकों को आदेश जारी नहीं किए हैं।