{"_id":"da043695a9d1ba4b1c8c10534382c9a3","slug":"hpu-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2nd, 4th सेमेस्टर के छात्रों के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
2nd, 4th सेमेस्टर के छात्रों के लिए अच्छी खबर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 24 May 2015 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कॉलेजों में यूजी सीबीसीएस में दूसरे और चौथे सत्र के हजारों छात्रों को राहत दी है। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने में पेश आई दिक्कतों को देखते हुए फार्म भरने की तिथि को 21 मई से बढ़ाकर 28 मई कर दी गई है।
विज्ञापन
इस तिथि के बढ़ जाने के बाद अब तक फार्म न भर पाने वाले हजारों छात्रों को बड़ी राहत मिली है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि को 28 मई तक बढ़ा दिया गया है। बिना लेट फीस के बीएससी/बीए/बीकॉम/ शास्त्री द्वितीय और चतुर्थ सत्र के छात्र फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन
बीएससी आनर्स बायोटेकभनोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बीसीए, बीपीई के दूसरे सत्र बीए एलएलबी आनर्स और बीटीए (एफवाईआईसीटीए) के दूसरे और चौथे सत्र के छात्र तथा इक्डोल से यूजी कक्षाओं में पढ़ रहे दूसरे और चौथे सत्र के छात्र तय तिथि तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन