{"_id":"103abe8c87946bba4f0625e95154d7c7","slug":"hpu-sfi-targets-vc-on-attandence-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"चहेतों पर बड़ी मेहरबानी दिखा रहे हैं कुलपतिः एसएफआई","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
चहेतों पर बड़ी मेहरबानी दिखा रहे हैं कुलपतिः एसएफआई
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 02 Jul 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी पर विचारधारा विशेष के छात्रों पर मेहरबानी कर शून्य हाजिरी होने पर भी परीक्षा में बैठने की अनुमति देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए इकाई अध्यक्ष सुरेश कुमार और इकाई सचिव होशियार सिंह, उपाध्यक्ष नोवल और संजीव कुमार ने कहा कि कुलपति लगातार कार्यकर्ताओं और नेताओं को नियमों को ताक पर रख कर विशेष छूट देते रहे है, जो सीधे तौर पर विवि के नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
छात्र नेताओं का आरोप है कि पीजी कक्षाओं में पढ़ रहे ग्यारह छात्रों को कक्षा में एक भी हाजिरी न होने पर भी परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी। इसको लेकर विभागाध्यक्षों को सूचित तक नहीं किया गया, विभागाध्यक्षों ने इन छात्रों को अयोग्य घोषित किया था।
विज्ञापन
नियमों के अनुसार हर छात्र को 75 फीसदी हाजिरी पूरी करनी होती है। वहीं कुछ ऐसे छात्र भी हैं, जिनकी हाजिरी कम होने पर उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। आरोप है कि इससे पूर्व भी कुलपति ने विचारधारा विशेष के छात्र नेताओं को इसी तरह से सरंक्षण देने और विशेष लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
इनमें एमबीए विभाग, पीएचडी में प्रवेश, विधि विभाग में भी एक छात्र नेता के प्रवेश को रेगुलर करने, एमटीए विभाग में बिना परीक्षा दिए छात्र को मेरिट तक में लाने का कारनामा एसएफआई ने उजागर किया था।
सुरेश कुमार और होशियार सिंह ने कहा कि इन मामलों को तथ्यों के साथ उजागर करने के बावजूद इस तरह से किए गए प्रवेश और विशेष छूट दिए जाने के मामलों पर मांग करने पर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह विवि में शिक्षा की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल है। एसएफआई ने चेताया है कि मामले पर आंदोलन होगा।