फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu rusa result.

तो आधा-अधूरा रिजल्ट घोषित कर देगा एचपीयू

Wed, 05 Aug 2015 01:53 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:53 PM IST
विज्ञापन
hpu rusa result.

कॉलेजों से अवार्ड न आने पर एचपीयू ने कड़ा रुख अपना लिया है। रूसा सीबीसीएस में लटके यूजी कोर्स के पहले और तीसरे सत्र के परीक्षा परिणाम को तैयार करने के लिए अभी भी मूल्यांकन केंद्रों से हजारों टर्म एंड परीक्षा अवार्ड नहीं पहुंचे हैं। विवि ने कॉलेजों को एक हफ्ते का समय दिया है यदि अवार्ड नहीं मिले तो आधा-अधूरा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जिन कॉलेजों का परिणाम नहीं निकलेगा, उसके लिए कॉलेज जिम्मेदार होंगे। एचपीयू की इस सख्ती से कई कॉलेजों के हाथ पांव फूल गए हैं। इधर हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। कॉलेज की सुस्ती का खामियाजा कहीं इन्हें न भुगतना पड़े।
विज्ञापन

यह है मौजूदा स्थिति

hpu rusa result.

परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र नियंत्रकों को एक सप्ताह के भीतर अवार्ड भेजने होंगे। ऐसा न करने पर विवि आधा-अधूरा परिणाम घोषित कर देगा, शेष परिणाम के लिए कॉलेज जिम्मेदार होंगे। दिसंबर 2014 में हुई परीक्षा के मूल्यांकन की प्रक्रिया मार्च माह में पूरी हुई।

प्रथम सत्र में 44415 जबकि तृतीय सत्र में 31402 छात्र अपीयर हुए थे। अब तक विवि को सिर्फ 19,9565 टर्म एंड अवार्ड ही मिले हैं। प्रथम सेमेस्टर के 10368 और तृतीय सत्र के 2,4736 अवार्ड आना बाकी है। तृतीय सत्र के 122890 के अवार्ड नहीं पहुंचे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed