यूजर आईडी-पासवर्ड भूल गए तो भी नो टेंशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में सीबीसीएस (च्वॉइस बेस क्रेडिट सिस्टम) रूसा में लागू नई प्रणाली के तहत आने वाले छात्र यदि अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भूल गए हैं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि छात्रों की इस समस्या का समाधान सॉफ्टवेयर में पहले से किया गया है।
कॉलेज प्राचार्यों को अधिकृत किया है कि वे रोलनंबर, नाम के आधार पर किसी भी छात्र का यूजर आईडी और पासवर्ड पता कर सकते हैं। कहा कि अभी तक कॉलेज प्रबंधन और छात्रों को इसकी जानकारी नहीं थी। छात्र यूजर आईडी और पासवर्ड पता परीक्षा फार्म भरने सहित हर तरह की जानकारी अपने यूजर आईडी से लॉग इन कर प्राप्त कर सकते हैं।
27 नवंबर से होंगी पीजी परीक्षाएं
प्रदेश विश्वविद्यालय की विधि, पीजी साइंस और एमबीए की सत्र अंत की परीक्षाएं 27 नवंबर से शुरू होंगी। आर्ट्स के पीजी कोर्स की परीक्षाएं आठ दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षा की डेटशीट और इससे संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र साइट पर जाकर इससे संबंधित जानकारी ले सकते हैं। यूजी रूसा डिग्री कोर्स की डेटशीट भी जल्द साइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
15 नवंबर से पहले करवाएं प्रैक्टिकल
यूजी परीक्षाओं से पहले 15 नवंबर तक हर हाल में प्रैक्टिकल परीक्षा करवा लें। एचपीयू ने रूसा में यूजी डिग्री करवाने वाले सभी संबंध कॉलेजों को ये निर्देश दिए हैं। सभी कॉलेज प्राचार्यों को पत्र भेजे गए हैं। विवि की साइट पर भी सूचना उपलब्ध करवाई गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि पहले और तीसरे सत्र की परीक्षाएं 27 नवंबर से शुरू होनी हैं। इसलिए कॉलेज 15 नवंबर से पहले प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवा लें।