फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Results.

एचपीयू ने एक साथ घोषित किया यूजी के नौ कोर्सों का रिजल्ट

Sat, 06 Feb 2016 08:55 AM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
HPU Results.

एचपीयू ने सीबीसीएस यूजी डिग्री कोर्स के नौ कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम एक साथ घोषित कर दिया है। बीए/बीएससी/बीकॉम और शास्त्री के दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया है। इन परीक्षाओं में कुल 38575 छात्र अपीयर हुए थे।

विज्ञापन


इसके अलावा विवि ने बीबीए और बीसीए प्रथम सेमेस्टर की नवंबर 2014 में हुई परीक्षा के और बीबीए, बीसीए बीएएलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की जून 2015 माह में हुई परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए है।
विज्ञापन


इन कोर्स की परीक्षा में कुल 6324 छात्र बैठे थे। अगले दो से तीन दिनों में विश्वविद्यालय बीपीई के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। अब नवंबर और दिसंबर माह में हुई पहले तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित करना शेष रह गया है। मूल्यांकन कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी छात्रों को जेनरेट होगा ग्रेड कार्ड

HPU Results.

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि घोषित किए गए परिणाम के बाद वेबसाइट से परीक्षा में अपीयर हुए हर छात्र का ग्रेड कार्ड जेनरेट होगा। कॉलेजों से की गई अवार्ड, इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल अवार्ड एंट्री के आधार पर ही विवि ने नतीजे घोषित किए हैं।

यदि किसी छात्र के परिणाम में कोई गड़बड़ी या अधूरा पाया जाता है, तो छात्र कॉलेज के शिकायत निवारण सेल (रूसा) में जाकर आवेदन करें और कॉलेज मसलों को सुलझाने तथा संशोधित करने को विवि  भेजें। विश्वविद्यालय ने www.hpuniv.hp.gov.in पर परिणाम अपलोड कर दिया है। कॉलेज प्राचार्य अपने कॉलेज का गजट देख तथा डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed