एचपीयू ने एक साथ घोषित किया यूजी के नौ कोर्सों का रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने सीबीसीएस यूजी डिग्री कोर्स के नौ कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम एक साथ घोषित कर दिया है। बीए/बीएससी/बीकॉम और शास्त्री के दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित किया गया है। इन परीक्षाओं में कुल 38575 छात्र अपीयर हुए थे।
इसके अलावा विवि ने बीबीए और बीसीए प्रथम सेमेस्टर की नवंबर 2014 में हुई परीक्षा के और बीबीए, बीसीए बीएएलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की जून 2015 माह में हुई परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए है।
इन कोर्स की परीक्षा में कुल 6324 छात्र बैठे थे। अगले दो से तीन दिनों में विश्वविद्यालय बीपीई के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। अब नवंबर और दिसंबर माह में हुई पहले तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित करना शेष रह गया है। मूल्यांकन कार्य जारी है।
सभी छात्रों को जेनरेट होगा ग्रेड कार्ड
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि घोषित किए गए परिणाम के बाद वेबसाइट से परीक्षा में अपीयर हुए हर छात्र का ग्रेड कार्ड जेनरेट होगा। कॉलेजों से की गई अवार्ड, इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल अवार्ड एंट्री के आधार पर ही विवि ने नतीजे घोषित किए हैं।
यदि किसी छात्र के परिणाम में कोई गड़बड़ी या अधूरा पाया जाता है, तो छात्र कॉलेज के शिकायत निवारण सेल (रूसा) में जाकर आवेदन करें और कॉलेज मसलों को सुलझाने तथा संशोधित करने को विवि भेजें। विश्वविद्यालय ने www.hpuniv.hp.gov.in पर परिणाम अपलोड कर दिया है। कॉलेज प्राचार्य अपने कॉलेज का गजट देख तथा डाउनलोड कर सकते हैं।