बीएएमएस बीएचएमएस प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा 28 जून को बीएएमएस/बीएचएमएस कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा लेगी। इसके लिए प्रदेश में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। परीक्षा धर्मशाला, शिमला, हमीरपुर और मंडी में होगी।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख नौ जून है। आवेदन की हार्ड कॉपी 12 जून तक जमा करवाई जा सकती है। दोनों कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा को पात्रता शर्तें और आवेदन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध हैं।
छात्र उक्त साइट पर दिए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भर सकते है। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 1600 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग एससी/एसटी के लिए 800 रुपये फीस है।
आरक्षित वर्ग के लिए 40 फीसदी अंक की शर्त
परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर राजीव गांधी गर्वनमेंट पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला की 50 और होम्योपैथी के निजी कॉलेज कुमारहट्टी की 75 सीटें भरी जाएंगी।
जानकारी के मुताबिक पपरोला कॉलेज में सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर सीटें बढ़ सकती हैं। आवेदन करने के लिए जमा दो में सामान्य वर्ग के लिए 50 फीसदी, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 40 फीसदी अंक की शर्त रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा में संपर्क किया जा सकता है।