{"_id":"947ad15b6924e402c0f4d26fce71a75a","slug":"hpu-released-phd-admission-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने पीएचडी प्रवेश को जारी किया शेडयूल ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
एचपीयू ने पीएचडी प्रवेश को जारी किया शेडयूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रोग्राम के लिए शैक्षणिक सत्र जून 2015 का शेडयूल जारी कर दिया है। पीएचडी में सीधे प्रवेश के लिए जारी किए इस शेडयूल के मुताबिक 27 जून तक आवेदन जमा किये जाएंगे।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए आवेदन फार्म और इससे संबंधित जानकारी विवि की वेबसाइट www.hpuniv.nic.in पर उपलब्ध है। विवि के जन संपर्क अधिकारी डा. रणवीर वर्मा ने बताया कि प्रवेश के लिए तय की गई पात्रता शर्त और इससे संबंधित जानकारी साइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
27 जून के बाद जमा होने वाले आवेदन को रद्द माना जाएगा। उन्होंने कहा कि गणित, फिजिक्स, बायो टैकभनोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, इतिहास, हिंदी, संस्कृत, लोक प्रशासन, राजनीति शास्त्र, परफार्मिंग आर्ट, विजुअल आर्ट, पत्रकारिता, समाज शास्त्र, एमटीए, इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन सहित विभाग में पीएचडी की सीट से संबंधित ब्यौरा विवि की साइट और विभागों में उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन