{"_id":"fc8f2bba4ae6bf178f79ccbe9cd22834","slug":"hpu-realses-pg-classes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कक्षाओं का शेड्यूल जारी, पूरी कर लीजिए तैयारी ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीजी कक्षाओं का शेड्यूल जारी, पूरी कर लीजिए तैयारी
Updated Thu, 21 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने 15 जून से शुरू होने वाली पीजी डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। साथ ही यूजी कक्षाओं में लागू सीबीसीएस की संभावित डेटशीट भी विवि की वेबसाइट पर डाल दी है।
विज्ञापन
जून और जुलाई में पीजी के 48 कोर्स की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने बताया कि पीजी परीक्षा के लिए विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर कोर्सवार डेटशीट उपलब्ध है।
विज्ञापन
परीक्षार्थी इसका प्रिंट ले सकते हैं। डिग्री, डिप्लोमा कोर्स की 15 जून से दूसरे और चौथे सत्र की परीक्षाएं शुरू होंगी। डेटशीट में पीजी कोर्स की रि-अपीयर परीक्षा का ब्योरा भी है।
विज्ञापन
कहा कि यूजी में सीबीसीएस की परीक्षा की संभावित डेटशीट साइट पर उपलब्ध है। इस पर 27 मई तक कॉलेज प्राचार्यों से आपत्तियां मांगी हैं।
आपत्तियां न आने की स्थिति में इसी को फाइनल किया जाएगा। परीक्षा की तिथि, विषय मेजर, माइनर, ऑप्शनल को लेकर किसी भी तरह की आपत्ति आने पर उसमें संशोधन किया जा सकता है। प्राचार्य इस पर प्रतिक्रिया भेजें।