{"_id":"6df8d1b4bd94468caa4249b2a917e98e","slug":"hpu-realsed-foreign-language-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी भाषा कोर्स के परिणाम किए घोषित","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
विदेशी भाषा कोर्स के परिणाम किए घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि से करवाए जाने वाले विभिन्न सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्यामलाल कौशल ने कहा कि इन कोर्सों में विदेशी भाषाओं, योग और एमटेक प्रथम सत्र के परिणाम शामिल है।
विज्ञापन
घोषित विदेशी भाषाओं के परीक्षा परिणाम में जर्मन भाषा सर्टिफिकेट कोर्स का परिणाम 90 फीसदी, डिप्लोमा जर्मन भाषा में 90 फीसदी, एडवांस डिप्लोमा जर्मन भाषा में 85 फीसदी, सर्टिफिकेट कोर्स फ्रैंच का परिणाम 100 फीसदी रहा।
विज्ञापन
डिप्लोमा फ्रेंच कोर्स का 90 फीसदी, सर्टिफिकेट कोर्स रशियन भाषा का परिणाम 70 फीसदी, डिप्लोमा का सौ फीसदी, सर्टिफिकेट कोर्स भोटी का परिणाम 90 फीसदी, भोटी भाषा डिप्लोमा कोर्स का 100 फीसदी, एडवांस डिप्लोमा भोटी का परिणाम 80 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
योगा डिप्लोमा कोर्स का परिणाम 90 फीसदी रहा । एमटेक प्रथम सत्र का परिणाम सौ फीसदी रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी भाषाओं, योग डिप्लोमा कोर्स और एमटेक प्रथम सत्र के छात्रों की अंक तालिका उनके पते पर भेजी जा रही है।