फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu realsed BEd exams schedule released.

बीएड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, 21 केंद्र स्थापित

Mon, 25 May 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 25 May 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
hpu realsed BEd exams schedule released.

हिमाचल में दो जून को बीएड की प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए 21 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। दो वर्षीय डिग्री कोर्स में प्रवेश लेने के लिए एचपीयू ने रोलनंबर और प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा ने परीक्षा के लिए रोलनंबर और इससे संबंधित ब्योरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। छात्रों के फार्म में दिए गए ई- मेल पर परीक्षा प्रवेश पत्र भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा, रोलनंबर तथा प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी सेल के कार्यालय और फोन नंबर पर भी संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबसाइट उपलब्‍ध है सारी जानकारी

hpu realsed BEd exams schedule released.

विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर परीक्षा से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। छात्र अपना नाम और पिता का नाम डालकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएड की इस प्रवेश परीक्षा में प्रदेश भर से करीब आठ हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। इनकी सुविधा के लिए प्रदेश में 21 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

किस जिले में कितने केंद्र
शिमला, चंबा, बिलासपुर, धर्मशाला, हमीरपुर में दो, कांगड़ा में एक, कुल्लू में एक, मंडी में दो, सुंदरनगर में एक, नाहन में एक, पालमपुर, रामपुर, ऊना और अंब में एक और एचपीयू तथा शिमला में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

यदि ऑनलाइन आवेदन और आवेदन जमा होने की कन्फर्मेशन के बावजूद छात्रों को साइट पर रोलनंबर नहीं मिलते तो वे प्रवेश परीक्षा फार्म नंबर और फीस स्लिप के साथ परीक्षा शाखा सेल एचपीयू में संपर्क कर सकते हैं। दूरभाष नंबर 0177, 2830891, 2833588 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed