{"_id":"ee947dc2174290c78a960b6fffb20ee8","slug":"hpu-promote-10-employees-after-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के आगे झुका एचपीयू, 10 को प्रमोशन","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
कर्मचारियों के आगे झुका एचपीयू, 10 को प्रमोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 12 Nov 2014 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने मांगों को लेकर धरने पर बैठे 10 कर्मचारियों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए हैं। पूर्व ईसी और कोर्ट सदस्य चौधरी वरयाम सिंह बैंस, तेज राम शर्मा सहित नरेश कुमार शर्मा प्रशासनिक भवन के गेट पर धरने पर बैठने थे।
विज्ञापन
बुधवार को विवि प्रशासन ने इन कर्मचारियों के पदोन्नति के आदेश जारी किए। इनमें इनमें बिश्न सिंह चंदेल को योजना एवं विकास अधिकारी का अतिरिक्त पदभार दिया है। चौधरी वरयाम सिंह बैंस और नित्यानंद शर्मा को पदोन्नत कर उप कुलसचिव बनाया है।
विज्ञापन
वे इसी माह की तीस तारीख को सेवानिवृत्त भी हो जाएंगे। इसके अलावा राजेंद्र सिंह, पुष्पा देवी को पदोन्नत कर सहायक कुल सचिव बनाया है। मनोहर लाल और पूर्व कोर्ट सदस्य बिरमा चौहान को पदोन्नत कर अनुभाग अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
तशिव कुमार और सावित्री देवी अधीक्षक और परमानंद सांख्यान सहायक लाइब्रेरियन नियुक्त किए हैं। विवि के कुलसचिव प्रो. मोहन झारटा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जो भी नियमों के तहत संभव था कर्मचारियों की पदोन्नति कर दी है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कर्मचारियों की पदोन्नति की एक मुख्य मांग भी पूरी कर दी है।