एचपीयू ने कॉलेज छात्रों को दी बड़ी राहत, पढ़िए..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजी के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। रोननंबर न मिलने से परेशान छात्रों की चिंता एचपीयू ने दूर कर दी है।
19 जून से शुरू होने वाली यूजी डिग्री के दूसरे सत्र की परीक्षाओं के लिए विवि ने पात्र परीक्षार्थियों की सूची (कट लिस्ट ) कॉलेजों की यूजर आइडी पर उपलब्ध करवा दी है।
कट लिस्ट जारी होने से छात्रों की बड़ी परेशानी दूर हो गई है। कट लिस्ट के आधार पर कॉलेज प्रशासन अब रेगुलर छात्रों को पहचान पत्र के आधार पर परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकेंगे। हालांकि, एडमिट कार्ड जारी होंगे या नहीं इस पर असमंजस है।
छात्र भी डाउनलोड कर सकते हैं रोलनंबर
दूसरे सत्र की इस परीक्षा में वही पुराना रोलनंबर रहेगा, एडमिट कार्ड यदि विवि जारी करता है, तो इसे छात्र को अपने स्तर पर ही डाउनलोड करना होगा।
विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन भरे परीक्षा फार्म और कॉलेजों से इसकी हार्ड कॉपी एथंटिकेट किए जाने के बाद ही पात्र छात्रों की कट लिस्ट जारी की है। हालांकि, जिन कॉलेजों ने एथंटिकेशन का ब्योरा देरी से भेजा है, उनको कट लिस्ट मिलने में देरी हो सकती है।
कॉलेज में जमा हार्ड की ओर से कॉलेजों ने परीक्षा के लिए हाजिरी सहित सभी पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले छात्रों का ब्योरा तैयार किया था।
कॉलेज तैयार करेगा परीक्षा का सीटिंग प्लान
कॉलेज प्रशासन अब तय डेटशीट के मुताबिक दूसरे सत्र की 19 जून से 4 अगस्त तक चलने वाली परीक्षाओं की तैयारियां, सीटिंग प्लान आदि तैयार करेगा। संजौली कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी, आरकेएमवी प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया और राजीव गांधी महाविद्यालय की प्राचार्य डा. उमा रणदेव ने कहा कि कॉलेज में परीक्षा के लिए पात्र छात्रों की कट लिस्ट यूजर आइडी पर उपलब्ध करवाई गई है।
वहीं, कॉलेजों ने हार्ड कॉपी के रिकार्ड का आकलन कर अपने स्तर पर भी पात्र छात्रों की सूची तैयार की है। ताकि, कम से कम रेगुलर छात्रों को परीक्षा देने में कोई परेशानी पेश न आए। वहीं, विवि ने इक्डोल के छात्रों के लिए पहले ही इक्डोल क्लास रोलनंबर के आधार पर परीक्षा देने की छूट दे दी है। एडमिट कार्ड न भी जारी हुए तो कॉलेज प्रशासन अपने स्तर पर छानबीन कर परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे सकते हैं।
इक्डोल के छात्रों को भी दी राहत
प्रदेश विश्वविद्यालय के दूरवर्ती अध्ययन एवं मुक्त अध्ययन संस्थान (इक्डोल) के बीए और बीकॉम दूसरे सत्र के छात्रों के परीक्षा रोलनंबर किन्हीं कारणों से जेनरेट नहीं हो पाए है।
इक्डोल निदेशक प्रो. रमेश कौंडल ने कहा कि परीक्षा में बैठने वाले छात्र इक्डोल/क्लास रोलनंबर के आधार पर ही 19 मार्च से शुरू होने वाली सत्र की परीक्षा दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रथम सत्र और दूसरे सत्र के परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने के लिए अलग से तिथि घोषित की जाएगी। जिसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।