कॉलेजों में कब से होंगी परीक्षाएं, पढ़ें पूरा शेड्यूल..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों में दूसरे सत्र की परीक्षा के लिए एचपी यूनिवर्सिटी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। कॉलेज छात्रों के लिए ऑनलाइन फार्म भरने के लिए अंतिम तिथि 21 मई निर्धारित की गई है।
इक्डोल और प्राइवेट छात्रों के लिए 30 मई तक बिना लेट फीस अंतिम तिथि तय की गई है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि इस बारे में सभी कॉलेजों को सूचना दे दी गई है।
छात्रों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन फार्म और इससे संबंधित हर तरह की जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है।
ये रहेगा पूरा शेड्यूल
छात्र फार्म को कॉलेज या फिर अपने स्तर पर साइबर कैफे में जाकर भर सकते हैं। कॉलेज छात्र 21 मई तक बिना लेट फीस ये फॉर्म भर पाएंगे।
इसके बाद 26 मई तक सौ रुपये लेट फीस रहेगी। वहीं, 30 मई तक 125 रुपये की लेट फीस के साथ फार्म भरे जा सकेंगे। इक्डोल छात्रों के लिए 30 मई बिना लेट फीस के अंतिम तिथि तय की गई है।
4 जून तक सौ रुपये लेट फीस के साथ और 7 जून तक 125 रुपये लेट फीस के साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर सकेंगे। विशेष परिस्थितियों में कुलपति की मंजूरी पर 150 रुपये फीस के साथ फार्म भरे जा सकेंगे।
कहीं मुश्किल में तो नहीं पड़ रहे छात्र
एचपीयू के परीक्षा शेड्यूल ने छात्रों को मुश्किल में डाल दिया है। महज सात दिन का समय है। जबकि ऑनलाइन प्रक्रिया के झमेले कई हैं। माना जा रहा है कि आनन फानन में शेड्यूल तय कर दिया गया। कॉलेज प्रशासन इसको लेकर कतई तैयार नहीं हैं।
विवि ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने को लेकर 20 मई अंतिम तिथि तय कर दी है। दूसरे सत्र के परीक्षा फार्म को भरने की प्रक्रिया और कोड दिए जाने से संबंधित जानकारी अभी तक कॉलेज प्रशासन के पास नहीं है। कॉलेज प्रशासन खुद ही इसके लिए तैयार नहीं है।
इधर, प्रदेश भर के करीब बारह सेंटरों में मूल्यांकन का कार्य चल रहा है। यहां छात्रों को छुट्टी करनी पड़ी है। ऐसे में यहां छात्र फार्म कैसे भरेंगे।
छात्रों ने मांगा और समय
एसएफआई के राज्य सचिव पुनीत धांटा और पूर्व एससीए सचिव पीयूष सेवल का कहना है कि प्रैक्टिकल कब होंगे, इसका कोई पता नहीं। ऐसे में फार्म भरने की तिथि बढ़ाई जाए।
वहीं, एबीवीपी के राज्य महामंत्री अजय ठाकुर ने कहा कि ऑनलाइन फार्म भरने के लिए छात्रों को और समय दिया जाए। सात दिन में प्रक्रिया पूरी करना संभव नहीं हो सकता।
उधर, विवि के कुलसचिव डा. मोहन झारटा ने कहा कि मंगलवार को दूसरे सत्र के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का शेड्यूल जारी कर दिया है।