{"_id":"8e130e4fccd3405546f5c9429dc79679","slug":"hpu-notified-bed-med-examination-schedule-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, बीएड और एमएड परीक्षाओं का शेड्यूल","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पढ़िए, बीएड और एमएड परीक्षाओं का शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी ने बीएड, एमएड एमपीएड और एमए फिजिकल एजूकेशन की प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 11 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होंगी। छात्रों को 24 फरवरी तक परीक्षा फार्म भरने और जमा करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
बीएड के छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने होंगे। विवि की ओर जारी सूचना के मुताबिक अंतिम तिथि के बाद जमा किए जाने वाले फार्म पर विवि के तय रेट के मुताबिक लेट फीस वसूली जाएगी।
विज्ञापन
डाक से फार्म मंगवाने पर छात्रों को 27 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन नंबर और तय फीस के जमा होने वाले फार्म को सीधे रद्द माना जाएगा।
विज्ञापन
एचपीयू ने बीएड के छात्रों के लिए शुरू की बीएड ई-एग्जामिनेशन फार्म को विवि की साइट पर उपलब्ध करवाया गया है। छात्र साइट www.hpuniv.in से फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकता है। छात्रों को तय तिथि में ही प्रक्रिया पूरी करनी होगी।